23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में शुरू हुर्इ बगावत पुराने नेताआें ने पदाधिकारियों के लिए कहीं ये बड़ी बात

पार्टी सांसद आैर विधायक से बात करने पर मिला यह जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 1:00 PM IST

news

भाजपा में शुरू हुर्इ बगावत पुराने नेताआें ने पदाधिकारियों के लिए कहीं ये बड़ी बात

नोएडा।लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां एक तरफ सारे विपक्षी दल महागठबंधन कर भाजपा को हराने की रणनीति बना रहे है।वहीं भाजपा भी दूसरी पार्टियों के नेताआें को अपनी पार्टी में शामिल कर उनकी ताकत कम करने में जुटी है।लेकिन भाजपा की इस पैतरे से अंदरूनी कलह शुरू हो गर्इ है।इसी वजह दूसरी पार्टियाें से एंट्री करने वालों को ज्यादा तवज्जो मिलना है।इस वजह से बीजेपी के पुराने व लगातार काम करने वाले युवाओं में आक्रोश है।युवा मोर्चा की महानगर से लेकर प्रदेश स्तर की जो टीम बनी है। उसमें यही नीति अपनाई जा रही है।वहीं सूत्रों की माने तो यह सब बीजेपी के शीर्ष स्तर पर मिले निर्देशों के आधार पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अब यूपी पुलिस के सिपाही का एेसा वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने कर दी बड़ी कार्रवार्इ

भाजपा के युवा कार्यकर्ताआें में आक्रोश यह है वजह

दरअसल यूपी के गौतमबुद्ध नगर में भाजपा लगातार अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। इसके लिए पार्टी में लगातार सपा बसपा से लेकर अन्य दिग्गज आैर पकड़ रखने वाले नेताआें को शामिल किया जा रहा है। वहीं इसकी वजह से पुराने पार्टी नेताआें में आक्रोष है। यह बात तब सामने आर्इ जब पार्टी ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार रामनिवास यादव की जगह चमन अवाना को जिलाध्यक्ष बना दिया। चमन अवाना पहले योगी आदित्यनाथ की युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष थे। जब रामनिवास यादव को जिला इकाई में उपाध्यक्ष या अन्य पद का प्रस्ताव दिया। तो उन्होंने इसे लेने से इन्कार कर दिया। हालांकि रामनिवास यादव को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर आक्रोश कम करने की कोशिश की। इसी तरह से युवाओं की टीम में जो भी नए पदाधिकारी बनाए गए उनमें तीन या चार नेता ऐसे हैं, जिनका संबंध सपा या बसपा से रहा है। अब उनका नाम पदाधिकारी व कार्यकारिणी की सूची में शामिल हो गया। इससे उस क्षेत्र में बीजेपी के वफादार यूथ नाराज हो गए हैं।

पार्टी के सांसद आैर मंत्री से की शिकायत

पार्टी नेताआें के जुड़ने सगंठन से जुड़े कुछ नेताओं ने इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायक व सांसद तक से की, मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।सूत्रों की माने तो सांसद ने उल्टे उन्हें कह दिया कि हमारा उद्देश्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों को पार्टी में लाने का है जो दूसरी पार्टियों में हैं। वहीं पार्टी से जुड़े पुराने नेताआें का कहना है कि इस समय भारतीय जनता युवा मोर्चा में सतेंद्र नागर प्रदेश इकाई में मंत्री के पद पर हैं।वे पहले बसपा व सपा में रह चुके थे।हाल ही में बनी प्रदेश स्तर के युवा मोर्चा की इकाई में जिले से एकमात्र उन्हें मंत्री बनाया गया है।