नोएडा

इन लोगों का पता बताने वालों को मिलेगा 17 लाख 75 हजार रुपये का इनाम

Highlights- एसएसपी वैभव कृष्ण ने जारी की वांटेड अपराधियों की सूची- सूचना देने वालों को 17 लाख 75 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा- एसएसपी के फरमान से वांछित अपराधियों में मचा हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 3:54 PM IST
wanted.jpg

नोएडा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में अपराध व अपराधियों रोकने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिलेभर के ऐसे वांछित बदमाशों की सूची जारी की है, जो लगातार अभियानों के बाद भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं। इस सूची में जिले के विभिन्न थानों के 71 अपराधियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इन अपराधियों को पकड़वाने वाले या उनका पता बताने वाले को पुलिस प्रशासन 25 हजार रुपये का इनाम देगा। इस तरह इन 71 अपराधियों पर पुलिस ने कुल 17 लाख 75 हजार रुपये का इनाम रखा है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न थानों में वांछित 71 अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 71 अपराधी विभिन्न जघन्य अपराध व गैंगस्टर एक्ट में फरार हैं। इन अपराधियों पर जिले के थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, डकैती व अपहरण जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने का आरोप है। किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी।

अपराधियों की सूची

Published on: