3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा ने पेश की मिसाल, परिजनों के डर के मारे घर से भागे युवक-युवती की थाने में कराई शादी

Highlights- बागपत जिले के अमीनगर सराय थाने का मामला- युवक-युवती की जिद के सामने झुके परिजन- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Nov 2019, 12:17 PM IST

baghpat.jpg

बागपत. अमीनगर सराय थाना प्रभारी ने घर से भागे प्रेमी युगल को अपने सामने शादी के बंधन में बंधवाकर मिसाल पेश की है। बता दें कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के हिसावदा गांव की एक युवती सिंघावली थाना क्षेत्र के नौराेजपुर गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों की सूचना के बाद दरोगा उमेश पांडे ने 24 घंटे भीतर उन्हें न केवल पकड़, बल्कि थाने में ही दोनों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी करा दी। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 4 साल बाद इकलाख के घर गूंजी शादी की शहनाई, बेटी शाइस्ता के निकाह में बिसाहड़ा से किसी को नहीं बुलाया

दरअसल, यह मामला अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव का है। गांव की रहने वाले 21 वर्षीय युवती नीशू का नौरोजपुर गुर्जर के रहने वाले युवक पुनीत से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दोनों घर से भाग गए थे। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन-फानन में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने रविवार दोपहर युवती को शोभापुर गांव में पकड़ लिया। जब पुलिस ने थाने लाकर युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुनीत से प्यार करती है, लेकिन उसके परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं। इसी वजह से वह घर छोड़कर चली आई है।

वहीं, युवती के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पुनीत अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंच गया। इसी बीच युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। थाने में ही युवक-युवती शादी करने की जिद पर अड़ गए तो दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाने में ही पंडित को बुलाया और हिंदू रीति-रिवाज से दोनों के सात फेरे करा दिए। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पांडे ने बताया कि युवक-युवती शादी के लिए तैयार थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि काफी समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिजनों की सहमति से थाने में ही पंडित बुलाकर दोनों की शादी करा दी गई।

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में अचानक घर से गायब हुई युवती की हत्या, परिवार में मचा हाहाकार, देखें Video