नोएडा

केंद्रीय मंत्री ने खोला राज, देश के बाहर इस जगह तय होते हैं चीनी के भाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम गन्ना किसानों को लेकर बहुत चिंतित हैं। उनके क्षेत्र में एक एकड़ में 1200 कुंतल गन्ना उत्पादन हुआ है।

2 min read
Sep 11, 2018
केंद्रीय मंत्री ने खोला राज, देश के बाहर इस जगह तय होते हैं चीनी के भाव

नोएडा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बागपत जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्‍ली-सहारनपुर हाईवे शिलान्‍यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यहां का गन्ना किसान परेसान है। चीनी का भाव (sugar price) ब्राजील में तय होता है। आप गन्ने के साथ-साथ अन्य खेती भी करें। चीनी से शीरा बनाने की मान्यता भी दी गई है। पहले तीन फीसदी ही शीरा निकलता था।

अब 6 प्रतिशत निकल रहा है। चीनी से इथेनॉल बनेगा तो आपको ही फायदा होगा। इतना ही नहीं, किसान भी बिजली बना सकता है। बजाज और टीवीएस ने एथेनॉल पर चलने वाली गड़ियां भी बनाई हैं। अब किसानों को नई सोच देने की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम गन्ना किसानों को लेकर बहुत चिंतित हैं। उनके क्षेत्र में एक एकड़ में 1200 कुंतल गन्ना उत्पादन हुआ है। अब उत्तर प्रदेश एथेनॉल बनाएगा। इसके नए इंजन बनाए जा रहे हैं।

वहीं सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग के लिए आपके सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस मार्ग से क्षेत्र को कनेक्टविटी मिलेगी और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। यहां उन्होंने बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत में स्टेडियम की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की तरीफ करते हुए कहा कि सड़क परिवहन विभाग में गडकरी जी ने जान डाल दी है। उनकी डिक्शनरी में ना शब्द नहीं है। उत्तर प्रदेश को नई प्रगति के लिए गडकरी जी बधाई के पात्र हैं। इसकी दक्षता का प्रमाण है जो लोग फोर लेन को नहीं जानते थे, वहां फॉर लेन बन रहा है। वहीं सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख 22 हजार सड़कों पर सपा-बसपा सरकार के पाप के गड्ढ़े थे। जिनको भरने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है।

Published on:
11 Sept 2018 04:55 pm
Also Read
View All