
नोएडा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बुधवार को हो गया। इसमें छह मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है जबकि 17 नए मंत्री बनाए गए हैं। पदोन्नत होने वाले मंत्रियों में सुरेश राणा का भी नाम है।
थानाभवन से विधायक हैं सुरेश राणा
सुरेश राणा ( Suresh Rana ) शामली ( Shamli ) के थानाभवन ( Thanabhawan ) से विधायक हैं। उनकी गिनती भाजपा ( BJP ) के फायरब्रांड विधायकों में होती है। बुधवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। अभी तक उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला हुआ था। ग गन्ना मंत्री सुरेश राणा मुजफ्फरनगर दंगों के भी आरोपी रह चुके हैं। पिछले माह ही केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद अब उनके पास केवल राज्य सरकार की दी गई सुरक्षा है।
ये हैं वजह
माना जा रहा है कि ठाकुर समाज से ताल्लुक रखने वाले सुरेश राणा के बहाने भाजपा ठाकुराें पर निशाना साध रही है। इसके साथ ही सुरेश राणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी भी माने जाते हैं। गन्ना विभाग में किए गए बदलाव और पारदर्शिता के लिए उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। पिछली सरकारों के मुकाबले में गन्ना किसानों को ज्यादा भुगतान का दावा भी किया गया है। सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद वेस्ट यूपी का भी दबदबा बढ़ा है।