नोएडा

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट की तरह जेवर एयरपोर्ट पर भी सुरंग में पार्क होंगे विमान

केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में नोएडा एयरपोर्ट के तैयारी सहित अन्य विषयों को लेकर हुई बैठक में बताया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर की शुरुआत 2023-24 तक हर हाल में हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2021, 5:46 PM IST
new_yark_.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट की तरह बनाया जा रहा है। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट की तरह ही जेवर एयरपोर्ट पर सुरंग में विमान पार्क होंगे। इसके अलावा यहां ऐसी-ऐसी आधुनिक सुविधा दी जा रही है जिससे यात्रियों को हांगकांग और न्यूयॉर्क जैसी फीलिंग मिलेगी। अधिकारियों का अनुमान है कि 2023-2024 तक हवाई सफर शुरू हो जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट से सस्ती होगी हवाई यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 में बन रही फिल्मसिटी को एक साथ जोड़ना चाहती है। इसके साथ ही एम्यूजमेंट पार्क को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। हालांकि एम्यूजमेंट पार्क और एयरपोर्ट के बीच दूरी करीब छह किलोमीटर की होगी। लेकिन इन दोनों के बीच जो रैपिड लाइन प्रस्तावित है, वो दूसरे सेक्टरों और इंडस्ट्रियल एरिया से भी गुजरेगी। बताया जा रहा है कि नोएडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा दिल्ली एयरपोर्ट की तुलना में सस्ती होगी।

सुरंग में पार्क होंगे विमान

बताया जा रहा है कि नोएडा एयरपोर्ट पर न्यूयॉर्क एयरपोर्ट की तरह टनल्स (सुरंग) बनाए जाएंगे, जहां एयरक्राफ्ट की पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा। टनल्स में ही लॉजिस्टिक्स एरिया भी बनेगा, ताकि एयरपोर्ट ऑपरेशन में किसी तरह की समस्या ना आए।

2023-2024 में शुरू हो जाएगा हवाई सफर

नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों का अनुमान है कि इस एयरपोर्ट के पहले चरण काम और शुभारंभ होने के साथ ही एक करोड़ दो लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे। वहीं चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद हर साल यहां से करीब सात करोड़ यात्री उड़ान भर सकेंगे। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में नोएडा एयरपोर्ट के तैयारी सहित अन्य विषयों को लेकर हुई बैठक में बताया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर की शुरुआत 2023-24 तक हर हाल में हो जाएगा।

Published on: