नोएडा

Noida: सीजफायर कंपनी के कारण Coronavirus की चपेट में आए मां-बेटे, 50 पहुंची संख्या, 8 ठीक होकर घर गए

Highlights: -दोनों सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहते हैं -जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने सोसायटी को 5 अप्रैल तक के लिए सील कर दिया -सोसायटी में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है
less than 1 minute read
• •
Apr 03, 2020
Feature image

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के दो और मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। इन दोनों पीड़ितों के परिजन सेक्टर-135 स्थित सीजफायर कंपनी में ही कार्यरत हैं। इसके साथ ही जनपद में मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 8 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके घर भेज दिया है। इनमें से 34 लोग सीजफायर कंपनी के कारण संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिन दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है वह मां-बेटे हैं, जो कि सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहते हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने सोसायटी को 5 अप्रैल तक के लिए सील कर दिया। इसके साथ ही सोसायटी में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक दो नए कोरोना वायरस के मामले आए हैं। इन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं 2 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिले में मरीजों की संख्या 50 हो गई है। जिनमें से अभी तक आठ लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिसके बाद जनपद में 42 सक्रिय मामले हैं।

Updated on:
03 Apr 2020 07:24 pm
Published on:
03 Apr 2020 07:21 pm