नोएडा

घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग के साथ हुआ एेसा खौफनाक वाक्या, इस हाल में मिला शव

पड़ोसी ने बुजुर्ग को इस हाल में देख पुलिस को दी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 5:55 PM IST
news
घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग के साथ हुआ एेसा खौफनाक वाक्या, इस हाल में मिला शव

नोएडा।शहर में स्थित छिजारसी गांव में देर रात एक बुजुर्ग को अपने घर में अकेला रहना उसकी मौत की वजह बन गया।दरअसल कुछ अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी।उनका शव पड़ोसी में घर में पड़ा देखा तो सभी सन्न रह गये।उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।पुलिस पारिवारिक रंजिश में हत्या की आशंका जता रही है।

घर में घुसकर की गर्इ हत्या

पुलिस के अनुसार मुरारी के पड़ोस में किराये पर रहने वाले एक युवक ने 100 नंबर मुरारी की हत्या की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फर्स पर खून से लथपथ पाया।हत्यारोपितों ने चाकू से मृतक का पहले गला काटा है और इसके बाद पेट में भी कई बार हमला किया।मौके पर संघर्ष के निशान भी पाये गये हैं।इससे आशंका है कि मृतक ने अपने बचाव में हत्यारोपितों के साथ लड़ार्इ भी की थी। वहीं पुलिस सभी जानकारियों कि पुष्टि करने में जुटी है।

पत्नी की कर्इ साल पहले ही हो चुकी है मौत

मुरारी जाटव की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनसे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे की भी मौत हो चुकी है। बेटे से दो पोते हैं। जबकि बेटी की खुर्जा में ही शादी हुई है। पत्नी की मौत के बाद मुरारी छिजारसी में मकान बना कर अकेले रह रहे थे। अपने दोनों पोतों से मतलब नहीं रखते थे। जबकि मकान का वारिस अपनी शादीशुदा बेटी को बना रखा था। पुलिस कहना है परिजनों कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवार्इ की जाएगी ।

Updated on:
5 Nov 2018, 5:55 PM IST
Published on: