नोएडा

Up board result 2018: यह है 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देखने का तरीका, बस करें एक क्लिक

इस बार का रिजल्ट क्यों है खास पढ़ें इस खबर में
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 5:34 PM IST
UP Board Students

नोएडा।यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने अप्रैल महीने की 29 तारीख को 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित करना तय किया है।

अब 29 अप्रैल के बस 9 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा अच्छी गई थी वे रिजल्ट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं जिन परीक्षार्थियों के कुछ पेपर खराब हो गए थे उनको अब डर सता रहा है। हालांकि परीक्षा खत्म होने के बाद से ही 10वीं और 12वीं के अधिकांश परीक्षार्थी रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

29 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट (upmspresults.up.nic.in) पर लॉगिन करके देख सकेंगे। आपको बता दे कि इससे पहले यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तारीख 15 अप्रैल 2018 घोषित की गई थी। बाद में मूल्यांकन में देरी के कारण यह तारीख आगे बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दी गई।

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। बोर्ड परीक्षा में बैठे करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के भीतर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पास होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

ऐसे देखें रिजल्ट
1. पहले बोर्ड की वेबसाइट (upmspresults.up.nic.in) पर जाएं
2. यहां आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे- High School Result, High School Compartment Result, InterMediate Result
3. इन तीनों में से आपको जिसका रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें
4. इसके बाद ईयर चुनें, उसके बाद रोल नंबर डालें फिर वेरीफिकेशन कोड डालें, फिर सबमिट पर क्लिक करें
5. इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखेगा

Published on: