
UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। जबकि दिन के साथ रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अनेक इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही वातावरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश का बंदा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
UP Monsoon Update: यूपी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते सड़कें दोपहर के समय लगभग सुनसान नजर आ रही हैं। गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
हालांकि मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। वातावरण में नमी बढ़ने और हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गर्मी की तीव्रता कम हो सकती है। लोगों को राहत महसूस होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्तमान में गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन जल्द ही मौसम प्रणाली में बदलाव संभव है। 23 जून से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून की प्रवेश करने की उम्मीद है।
जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कई क्षेत्रों में वर्षा गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें।