नोएडा

खुशखबरी: 26 जूून को 2.5 लााख लोगों को मिलेगा रोजगार, पीएम मोदी और सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Highlights: -पहले चरण में 2.5 लाख श्रमिकों को UP naredco नियुक्ति पत्र देगा -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PM Modi और CM Yogi जुड़ेंगे -योगी सरकार के साथ नेरेडको ने किया है एमओयू साइन
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 9:23 AM IST
modi_yogi.jpg

नोएडा। रियल स्टेट (Real Estate) की संस्थाओं का समूह यूपी नेरेडको (up naredco) ने हाल में ही योगी सरकार (Yogi government) के साथ एक एमओयू साइन किया था। जिसमें 2.85 लाख श्रमिकों (Jobs/work to labor) की सूची सौंपी गई थी। अब इसमें 9 लाख श्रमिक की संख्या को और बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 11.80 लाख हो गई है। पहले चरण में 2.5 लाख श्रमिकों को रोजगार (employement) देने का लक्ष्य रखा गया।

श्रमिको को रोजगार देने के लिए नियुक्ति पत्र देने की शुरुआत आगामी 26 जून को सुपरटेक के सुपरनोवा में आयोजित यूपी नेरेडको कार्यक्रम में होगी। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुड़ेंगे। कार्यक्रम में श्रमिकों के रोजगार से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

यूपी नेरेडको यूपी अध्यक्ष आरके अरोड़ा (चेयरमैन, सुपरटेक समूह) ने बताया कि संस्था प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग देगी। 26 जून को सुपरटेक के सुपरनोवा परियोजना पर नेरेडको यूपी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र देगा। रियल एस्टेट सेक्टर के पास प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा कामगारों को रोजगार देने की क्षमता है।

उन्होंने बताया कि यह सेक्टर रोजगार देने के मामले में देश में दूसरा स्थान रखता है। देश के जीडीपी में रियल एस्टेट का 10 फीसद का योगदान रहता है। इस सेक्टर से छोटे-बड़े मिलकर 250 उद्योग जुड़े हुए हैं। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सक्षम है। कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री श्रमिकों से संबंधित स्थिति की जानकारी लेंगे और नेरेडको की ओर से रोजगार की एक सूची सौंपी जाएगी।

Updated on:
25 Jun 2020, 9:23 AM IST
Published on: