नोएडा

UP Rain: यूपी के इन 13 जिलों में आंधी- तूफान बारिश, जानिए आईएमडी का ताजा अपडेट

UP Rain: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम करवट ले सकता है। कल सुबह से ही कुछ जिलों में बादलों के आने-जाने का क्रम शुरू हो गया है। आईएमडी ने यूपी के इन 13 जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश होने के लिए अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Feb 27, 2025
UP Rain
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rain: फरवरी माह के अंतिम दो दिनों में मौसम विभाग ने आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

UP Rain: फरवरी माह बीतने में दो दिन से बचे हैं। फरवरी के अंतिम दिनों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने 27 फरवरी को यूपी के 13 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी बिछोभ सक्रिय हुआ है। जिसके वजह से मार्च के पहले दिन से ही आंधी- तूफान और बारिश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि यह सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक चलने वाला है। उसके बाद तापमान के तेजी से बढ़ाने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में हो सकती बारिश

Aja ka mausam 27 phrvri: मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, नोएडा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतम बुद्धनगर में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आगरा सबसे गर्म तो अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा

उत्तर प्रदेश के तापमान की बात करें तो बुधवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ 28 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस अयोध्या 27 जबकि न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ 27 और न्यूनतम 11.5 बहराइच 29.2 और 12.2 बलिया 26 और 10.5 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।

Updated on:
27 Feb 2025 07:51 am
Published on:
27 Feb 2025 07:51 am