
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से
UP Rain Alert: फरवरी माह में बढ़ते तापमान के बीच अंतिम दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में कल से 3 दिन मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से पूर्वी यूपी के जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
UP Rain Alert: मौसम विभाग ने बुधवार को नई चेतावनी जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी बिछोभ के सक्रिय होने के बाद गुरुवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फरवरी के अंतिम दिन यानी 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Western Disturbance Active: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अगले तीन-चार दिन मौसम करवट लेने वाला है। 27 फरवरी से पूर्वी और पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। 28 फरवरी 1 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जबकि पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, बुलंदशहर, सहित आसपास के इलाकों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
तापमान की बात करें तो बुधवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ 28 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस अयोध्या 27 जबकि न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ 27 और न्यूनतम 11.5 बहराइच 29.2 और 12.2 बलिया 26 और 10.5 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।
Published on:
26 Feb 2025 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
