नोएडा

UP Rains: अगले 24 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, IMD Prediction

UP Rains: उत्तर प्रदेश में नए पश्चिमी विछोभ की वजह से अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

less than 1 minute read
Jan 21, 2025
बारिश की सांकेतिक तस्वीर

UP Rains: उत्तर प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ ने एंट्री ली है, जिसकी वजह से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को निकली तेज धूप ने लोगों को गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। लोग आधे घंटे से ज्यादा धूप में खड़े नहीं हो पा रहे थे। वहीं, मौसम विभाग ने 22-23 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट(UP aaj ka mausam)

मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड अभी गई नहीं है। कुछ दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश के पश्चिमी इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के दोनों इलाकों में तेज सतही हवा (गति 20-30 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश (Rain Prediction)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में बारिश होने की संभावना है।

पिछली बार फेल हुआ था पूर्वानुमान

13 से 15 जनवरी तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। मगर बारिश नहीं हुई। इस पर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का पूर्वानुमान समग्र रूप से लगाया जाता है। अगर यूपी के 22 जिलों में बारिश का अनुमान है और दो से तीन जिलों में बारिश नहीं होती है तो इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

Also Read
View All

अगली खबर