Uttar Pradesh Weather News Updates : IMD ने सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ दिल्ली एनसीआर में भी जमकर बरसेंगे बादल।
नोएडा. Uttar Pradesh Weather News Updates : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने सितंबर में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) जारी की है। आईएमडी के अनुसार, इस माह सामान्य से अधिक जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई।
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि सितंबर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य कहीं अधिक वर्षा की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी देश में 9 प्रतिशत तक मानसून की कमी है, जो सितंबर में अधिक वर्षा के बाद और कम होगी। उनका कहना है कि जून में भी सात प्रतिशत बारिश कम दर्ज हुई थी। बता दें कि पहले आईएमडी ने अगस्त में 94 से 106 फीसदी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया था, जो कि गलत साबित हुआ। अगस्त में मानसून की सुस्त चाल के चलते सामान्य से 24 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई।
स्काईमेट वेदर ने भी जताई संभावना
वहीं, स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर के साथ कई राज्यों में सितंबर के महीने में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। स्काईमेट वेदर ने कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जतााई है।
यूपी के किसानों को फायदा
उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैँ। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश जारी है। जबकि कुछ में बारिश ने अभी तक भी दस्तक नहीं दी है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश के कारण किसानों को फायदा हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर में अच्छी बारिश से किसानों की खरीफ फसल अच्छी होगी। कुल मिलाकर सितंबर में होने वाली बारिश से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा।