8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News Updates Forecast Today : बदलते मौसम के बीच फिर सताने लगी गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट- अगले 24 घंटों में होगी जोरदार बारिश

Sultanpur Weather News Updates Forecast Today- सुलतानपुर के मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने सुलतानपुर और आसपास के जिलों में अगले 24 घण्टों में बारिश का अनुमान लगाया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Sep 2021, 1:24 PM IST

monsoon 2021 heavy rain alert by muasam vibhag

सुलतानपुर. Sultanpur Weather News Updates Forecast Todayमौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते दिनों लगातार बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सुलतानपुर सहित कई जिलों में सूर्यदेव की तपिश से पारा 40 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ चल है। सुलतानपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुलतानपुर में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण लोग विशेषकर किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सता रही है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

सुलतानपुर के मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने सुलतानपुर और आसपास के जिलों में अगले 24 घण्टों में बारिश का अनुमान लगाया है। उनके मुताबिक, मानसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिसके चलते झमाझम बारिश होगी। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के सच होने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर और आसपास के इन जिलों में 3 सिंतबर तक होगी भारी बारिश