नोएडा

Weather Alert: जनवरी के पहले हफ्ते में मौसम ने फिर ली करवट, दो दिन बारिश का अलर्ट

Highlights: -शुक्रवार से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे -जिसके चलते नोएडा में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई -शनिवार दोपहर होते-होते बादल छा गए और ठंड होने लगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 5:30 PM IST
img.jpeg

नोएडा। मौसम (Weather Alert) ने जनवरी के पहले हफ्ते में एक बार फिर करवट ली है। जिसके चलते खिलखिलाती धूप के बाद शनिवार दोपहर से सूरज बादलों में छिप गया और बारिश (Rain) जैसे आसार हो गए। इतना ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर में इस वजह से अचानक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल, शुक्रवार से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जिसके चलते नोएडा में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शनिवार दोपहर होते-होते बादल छा गए और ठंड होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को नोएडा का तापमान अधिकतम 24 डिग्री और न्यनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

दो दिन बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में 8 और 9 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। माना जा रहा है कि बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी और ठंड अपना असर दिखाएगी। उधर, किसानों की नजरें भी आसमान पर टिकी हुई हैं। कारण, खेतों में खड़ी गेंहू और आलू की फसल को इससे नुकसान पहुंचने की संभावना है। इस बाबत मौसम और कृषि वैज्ञानी आरएस सेंगर की मानें तो हल्की और कम बारिश तो फसलों के लिए अच्छी है। लेकिन तेज और अधिक वर्षा या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा।

Updated on:
4 Jan 2020, 5:30 PM IST
Published on: