मेरठ। जिले में बीते तीन दिन पहले हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही थी। ठंड से मेरठ की जनता त्राहि—त्राहि कर रही थी। वहीं गुरुवार को जिले के बदले तापमान से मौसम वैज्ञानिक भी अचंभे में हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा पूर्वी विक्षोभ के चलते हो रहा है। पहले उत्तरी विक्षोभ मेरठ और पश्चिम उप्र के अधिकांश जिलों में छाया हुआ था। जिसके चलते तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही थी।