भारतीय किसान यूनियन ने वर्ष 2020 पर 20-20 का फॉर्मुला दिया है। इस याेजना के तहत भारतीय किसान यूनियन का प्रत्येक सदस्य वर्ष 2020 में 20-20 पेड़ लगाएगा। नए साल पर आपने मायानगरी मुंबई से लेकर अपने जिले कस्बों और गांवों तक जश्न मनाने की पार्टियां देखी होंगी। अलग-अलग तरीके भी लाेगाें काे जश्न मनाते हुए देखा हाेगा लेकिन किसान यूनियन ने जो किया उसका अब सभी स्वागत कर रहे हैं।