नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तर प्रदेश समेत जिले में भी 8 जनवरी को आयोजित होगी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। यह परीक्षा (TET Exam Date and TIme) जिले में पहले से बनाए गए 22 केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रथम पाली में 22 व दूसरी पाली में 16 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।