गाजियाबाद. साहिबाबाद इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर लेखक जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी, कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता वृंदा करात और सीताराम येचुरी कामरेड सफदर हाशमी की शहादत दिवस में शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, टूटते भाईचारे का स्तर बहुत ही नीचे पहुंच गया है। इसके बाद जब मीडिया से जावेद अख्तर की बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पारित सीएए बिल संविधान के अनुरूप नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया है। यह निंदनीय है।