इसके अलावा अन्य ऐसे कई लोग अब भी हैं, जो कि कैमरे पर तो कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन दबी जुबान में वहां अन्य रेहड़ी पटरी वाले भी लगातार इस तरह की शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें सड़क के किनारे खड़े होने के लिए स्थानीय पुलिस को पैसा देना पड़ता है। अब इसकी शिकायत मिलने के बाद गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है । यदि ऐसा पाया गया तो निश्चित तौर पर ऐसे अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।