भारत के किसी भी जाति धर्म के लोगों को इससे परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है । उन्होंने कहा कि यह जागरुकता अभियान पर देशभर में 15 जनवरी तक जगह-जगह चलाया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह गोष्ठी आयोजित की जाएंगी। इस जन जागरुकता अभियान में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ योगेश मित्तल, विशाल गर्ग, नरेंद्र चौधरी, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, प्रवीण शर्मा, रमेश खुराना, सुनील तायल, महेश चौधरी, रोशनी पांचाल, सुषमा पुंडीर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।