नोएडा

Weather Alert: होली से पहले मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा तापमान

Highlights: -मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है -अगामी दिनों में भी बारिश होने के आसार बताए गए हैं -जिसके चलते भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 4:47 PM IST
demo.jpg

नोएडा। उत्तर भारत में पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली-एनसीआर में भी दिखने लगा है। यही कारण है कि नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर तेजी से बदलाव देखने मिला है। जिसके चलते शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए। जिसके चलते अंधेरा छा गया। इस दौरान कई इलाकों में तेज बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगामी दिनों में भी बारिश होने के आसार बताए गए हैं। जिसके चलते भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि होली से अगले दो दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

बता दें कि गुरूवार रात भी नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बुधवार देर रात भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं कई इलाकों में पूरी रात बूंदाबांदी भी होती रही।

Updated on:
6 Mar 2020, 4:47 PM IST
Published on: