नोएडा

Weather Alert: यूपी के इन शहरों में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 बारिश की चेतावनी

Highlights - बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों और अंडमान सागर पर नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित - एक अगस्त को Rain के साथ बादल छाने की संभावना - दो अगस्त से Weather फिर से शुष्क रहने का अनुमान
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 12:33 PM IST
noida.jpg

नोएडा. वेस्ट यूपी ( West Uttar Pradesh) में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को जहां शाम के समय झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) के चलते पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर ( Delhi NCR ) के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों और इससे सटे अंडमान सागर पर एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला माह के अंत तक जारी रहेगा। एक अगस्त को हल्की बारिश के साथ बादल छाने की संभावना है। वहीं दो तारीख से मौसम फिर से शुष्क रहने लगेगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। इससे पहले मंगलवार को भी बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से निराशा हाथ हाथ लगी थी। इससे पहले मानसून की रफ्तार कमजोर होने से सोमवार का दिन भी शुष्क रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 79 फीसदी के बीच रहा। इससे घरों से बाहर निकले लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिली है।

Published on: