
नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 1 बजे तक की तीन बड़ी खबरें।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में आज रात तीन और शव मिलने के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गयी है। वहीं मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सहारनपुर। अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे ने 19 जुलाई से 31 जुलाई तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसलिए ट्रेन से सफर की शुरुआत करने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 से अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें। ऐसा हो सकता है कि आपको रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पता चले कि जिस ट्रेन से आप सफर करने की तैयारी कर रहे थे वह ट्रेन रद्द चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में अभी तक कुल 9 शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ नमजद केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायते देने का ऐलान भी किया गया है। वहीं मलबे से निकले शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। जहां मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें