नोएडा

West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

बुलेटिन में आपके लिए पेश हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  

2 min read
Jul 18, 2018
west up bulletin
West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 1 बजे तक की तीन बड़ी खबरें।

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार की रात करीब 9-30 बजे सभी अपने काम को निपटा कर निंद की चादर ओढ़ने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। शाहबेरी गांव में एक चार मंजिला और एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर ढह गई। घटना के बाद से ही मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे में अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ। मेरठ जिले में गवाहों की सुरक्षा के लिए पुलिस कितना सजग है। गवाहों की सुरक्षा की पोल भरी कचहरी में खुलकर सामने आ गई। जब डबल मर्डर के गवाह को भरी कचहरी में हत्यारोपियों ने पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। गवाह समय रहते अगर वकील के चेम्बर में घुसकर जान न बचाता तो कचहरी में एक और खून की होली खेली जा चुकी होती। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसके पीछे पिस्टल लेकर दौड़े। जिसके बाद उसने वकील के चैम्बर में घुसकर जान बचाई।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की भगवा सरकार में रोडवेज बसें, सब्जी मंडिया के साथ ही अब हाईवे के टोल प्लाजा तो भगवा हुए ही थे। अब इनके साथ-साथ यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए हैं। मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है।

Updated on:
18 Jul 2018 01:42 pm
Published on:
18 Jul 2018 01:38 pm