नोएडा

बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह? मजदूरों का किया समर्थन

Brijbhushan Sharan Singh Latest News: जानिए, बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा। उन्होंने नोएडा में मजदूरों का समर्थन किया है।

2 min read
Apr 14, 2026
बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह? फोटो सोर्स-FB (Brij Bhushan Sharan Singh)

Brijbhushan Sharan Singh Latest News: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने मजदूरों के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने नोएडा में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों की मजदूरी बेहद कम है और इतनी आय में उनका गुजारा कर पाना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें

नवजात का सिर हुआ धड़ से अलग; गर्भाशय में फंसा रह गया…. CHC में जबरन प्रसव

‘मजदूरी सम्मानजनक नहीं, मजबूरी का उठाया जा रहा फायदा’

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गांव छोड़कर शहरों में काम करने वाले मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि किराया, भोजन और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह आय नाकाफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है और उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं मिल रहा है।

शालिनी सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाओं को बताया अफवाह

अपनी बेटी शालिनी सिंह (Shalini Singh) के नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह केवल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहें हैं और इस तरह की कोई योजना नहीं है।

नंदिनीनगर महाविद्यालय में कार्यक्रम का समापन

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में हिस्सा लिया। नंदिनीनगर मिनी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में थारू समाज के युवाओं ने सांस्कृतिक और योग से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं, जिसकी उन्होंने सराहना की।

नदियों की स्थिति पर जताई चिंता

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की नदियां अब पहले जैसी स्वच्छ नहीं रहीं और आज उनमें नहाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग नदियों और तालाबों में तैराकी करते थे, जिससे शारीरिक संतुलन और स्वास्थ्य बेहतर रहता था, लेकिन अब प्रदूषण के कारण यह संभव नहीं रह गया है।

अमित शाह के बयान का किया समर्थन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान का समर्थन करते हुए बृजभूषण ने कहा कि अमित शाह हमेशा जिम्मेदारी के साथ बयान देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की संभावना है।

नोएडा बवाल के बाद सरकार का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि नोएडा में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन और बवाल के बाद योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम वृद्धि का ऐलान किया गया है।

तीन श्रेणियों में तय की गई नई मजदूरी दरें

सरकार ने नई मजदूरी दरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है—नोएडा-गाजियाबाद, नगर निगम वाले शहर और अन्य जिले। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। अब कंपनियां तय सीमा से कम वेतन नहीं दे सकेंगी, जिससे श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

‘अतीक का आदमी हूं, जमीन में जिंदा दफन कर दूंगा’, माफिया का नाम लेकर दी जा रही धमकी: 20 लाख की रंगदारी की मांग
Also Read
View All