नोएडा

नोएडा में महिला की सिरकटी लाश मिली… हथेलियां भी गायब, पॉश इलाके का मामला

नोएडा के एक पॉश इलाके में एक महिला का शव मिला है। महिला का सिर शरीर से गायब है और उसकी हथेलियां भी कटी हुई हैं। आरोपी ने महिला की शिनाख्त न हो सके इसके लिए यह कारनामा किया है।
less than 1 minute read
Nov 06, 2025
Feature image
Symbolic Image.

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज खुलासे ने सभी को हिला दिया। सेक्टर-108 के एक नाले से गुरुवार सुबह एक महिला का सिर और दोनों हाथ कटा निर्वस्त्र शव बरामद हुआ, जिसकी हथेलियां भी गायब हैं। यह मामला नोएडा के पॉश इलाके का है।

सुबह करीब 8 बजे स्थानीय निवासियों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-108 के नाले में तैरते शव को देखा और तुरंत थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला, लेकिन दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम भी स्तब्ध रह गई। शव के सिर का कोई निशान नहीं था, जबकि दोनों हाथ कलाई से काटे दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार, मरने वाली महिला की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। यह घटना बुधवार रात या गुरुवार तड़के की लग रही है, क्योंकि शव ताजा था। इलाके के निवासियों का कहना है कि यह पॉश रिहायशी क्षेत्र है, जहां अपराध की घटनाएं दुर्लभ हैं, इसलिए यह खबर तेजी से वायरल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी नोएडा (सेंट्रल) ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया। टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, साइबर सेल और लोकल इंटेलिजेंस शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां मौत का सटीक कारण और समय पता चलेगा।

डीसीपी ने बताया, 'यह एक सुनियोजित हत्या लग रही है। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। फिलहाल, इलाके में पुलिस गश्त दोगुनी कर दी गई है।'

Updated on:
06 Nov 2025 04:46 pm
Published on:
06 Nov 2025 04:46 pm