
नोएडा। योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायकों को भी जगह मिली है। इसके अलावा वेस्ट यूपी के सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मिनिस्टर का पद मिला है। इसके जरिए सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी का प्रमोशन किया गया है। लिस्ट में 23 मंत्रियों के नाम हैं।
इनका हुआ प्रमोशन
- सुरेश राणा- शामली के थानाभवन से विधायक
- भूपेंद्र चौधरी- एमएलसी
इनको मिली मंत्रिमंडल में जगह
- कपिल देव अग्रवाल- मुजफ्फरनगर सदर से विधायक
- अशोक कटारिया- एमएलसी
- अनिल शर्मा- बुलंदशहर के शिकारपुर से विधायक
- विजय कश्यप- मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक