अन्य खेल

CWG 2018: खेल गांव में उपलब्ध रहेंगे 225,000 कॉन्डम, जानिए मौजूद अन्य सुविधाओं को

राष्ट्रमंडल खेल गांव में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में करीब 225,000 कॉन्डम, 17,000 टॉयलेट रोल और फ्री आइस क्रीम का इंतजाम किया गया है।सभी
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 12:59 PM IST
cwg 2018

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल गांव में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में करीब 225,000 कॉन्डम, 17,000 टॉयलेट रोल और फ्री आइस क्रीम का इंतजाम किया गया है। बुधवार को होने वाले उद्घाटन समारोह के पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित खेल गांव में पहुंचने लगे हैं। आयोजक हर तरह के सुख-सुविधा व सुरक्षा के इंतजाम करने में लगे हुए हैं। साथ ही यौन स्वस्थ्य का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है इसी के चलते कॉन्डम भी उपलब्ध कराया गया है। करीब 6,600 खिलाड़ियों और अधिकारीयों का अस्थायी घर बनेगा गोल्ड कोस्ट का खेल गांव।

सभी सुख-सुविधाओं से लैश है खेल गांव
प्रति खिलाड़ी के लिए 34 कॉन्डम की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने 11 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी को प्रतिदिन 3 कॉन्डम के हिसाब से व्यवस्था की है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में आयोजित हुए शीतकालीन ओलंपिक में खिलाड़ियों और अधिकारीयों के लिए 110,000 कॉन्डम की व्यवस्था की गई थी। यह शीतकालीन ओलिंपिक में एक कीर्तिमान है। रियो ओलिंपिक में 450,000 कॉन्डम बाटें गए थे उस समय वहां पर जीका के यौन संक्रमण के जरिए फैलने का खतरा ज्यादा था। खिलाड़ियों के लिए मुफ्त आइसक्रीम की भी व्यवस्था भी की गई है। साथ ही खिलाड़ी पियानो बजाकर, कम्प्यूटर गेम्स खेलकर और पूल में तैराकी कर समय बिता सकते हैं।24 घंटे खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और खाना बनाने के लिए 300 रसोइयों को रखा गया है। खिलाड़ियों के रहने के लिए खेल गांव में 1250 अपार्टमेंट हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों की कुछ अहम बातें
राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने हैं।यह ऑस्ट्रेलिया में पांचवां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हैं। इन खेलों में 70 देश के खिलाड़ी 19 खेलों की 275 प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेंगे। यह 21वां राष्ट्रमंडल खेल है और इसका पहला आयोजन 1930 में हुआ था। राष्टमंडल देशों की संख्या 51 ही है लेकिन 71 देश इन खेलो में हिस्सा ले रहें हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 बार सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीम रही हैं, इंग्लैंड 7 बार मेडल टैली में छोटी पर रही है और कनाडा की टीम एक बार ऐसा कर सकी है।

Published on: