मुंबई शहर में 50 वां सफल हार्ट ट्रांसप्लांट मंगलवार को हुआ। 19
महीनों में ये दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले पहला ट्रांसप्लांट अगस्त
2015 में हुआ था। ख़ास बात ये है कि हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली डोनर एक
55 वर्षीय महिला थी। स्नेहा येव्लेकर नाम की इस महिला को कार्यस्थल पर
ब्रेन हेमोरेज हुआ था। उनके परिवार ने हृदय, कॉर्निया, लीवर और गुर्दे दान
दिए, जिससे 4 लोगों को अब नया जीवन मिलेगा।