अन्य खेल

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: श्रीकांत का सफर थमा, क्वार्टर फाइनल में मोमोटा के हाथों हारे

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को निराशा हाथ लगी। पुरुष एकल वर्ग में किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से हुए बाहर। श्रीकांत जापान के मोमोटा के हाथों 21-12, 21-16 से हार गए। बीते दो दशकों से भारत ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सका है।
2 min read
Mar 09, 2019
किदांबी श्रीकांत
किदांबी श्रीकांत

बर्मिंघम। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को निराशा हाथ लगी है। पहले पीवी सिंधु फिर सायना नेहवाल और अब किदांबी श्रीकांत हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को बर्मिंघम में खेले गए मैच में श्रीकांत जापान के केन्टा मोमोटा के हाथों सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से हार गए। क्वार्टर फाइनल में 44 मिनट तक चले इस मैच में मोमोटा ने श्रीकांत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में मोमोटा का मुकाबला एनजी लॉंग आंगुस के साथ होगा। आंगुस ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में 16-21, 21-14, 21-15 से टॉमी सुगीआर्तो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व चेंपियन शी यूक्यी का मुकबला विक्रोट एक्सेलसेन और जान ओ जॉर्गेनसेन के बीच होने वाले मुकाबले में विजेता के साथ होगा।

सायना और सिंधु भी बाहर

आपको बता दें कि बीते दो दशकों से एकल वर्ग में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने का ख्वाब देख रहे भारत को इस बार भी निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए तो वहीं उससे पहले महिला वर्ग में भी सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सायना नेहवाल दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की ताइ जू यिंग के हाथों 21-15, 21-19 से हारकर बाहर हो गईं। जबकि उससे पहले पीवी सिंधु पहले ही दौर में हार कर बाहर गईं थी। पीवी सिंधु दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून के हाथों हार कर बाहर हो गईं थीं। गौरतलब है कि इससे पहले 2001 में एकल वर्ग में सिंधु और साइना के मेंटर तथा मौजूदा नैशनल कोच पुलेला गोपीचंद ने ऑल इंग्लैंड खिताब अपने नाम किया था।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Updated on:
09 Mar 2019 06:58 am
Published on:
09 Mar 2019 01:50 am
Also Read
View All