अन्य खेल

10 लड़कियां और दो बाथरूम… टेनिस स्टार कोको गॉफ का बड़ा खुलासा

Paris Olympic Games 2024: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने पेरिस ओलंपिक खेलगांव में अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि 10 लड़कियों पर महज दो बाथरूम दिए गए हैं। इस वहज से कुछ साथियों ने होटल में रहने का फैसला किया है।
2 min read
paris olympic games 2024 khelgaon

Paris Olympic Games 2024: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने हाल में पेरिस ओलंपिक खेलगांव में अपने अपार्टमेंट का वीडियो टूर कराया था, जिसमें उन्होंने दिखाया कि 10 लड़कियों पर महज दो बाथरूम दिए गए हैं। गॉफ ने बताया कि ओलंपिक खेलगांव में ऐसी अव्यवस्थाओं को देख कर टेनिस टीम की उनकी कुछ साथियों ने होटल में रहने का फैसला किया। हालांकि वे खेलगांव में ही रूकी हैं। अब पांच लड़कियां दो बाथरूम यूज कर रही हैं।

तीरंदाजी टीम से गद्दे उधार लिए

गॉफ के अनुसार यह कमरा आठ सदस्यों के लिए था, लेकिन इसमें 10 लोग रह रहे थे। 20 वर्षीय टेनिस स्टार ने कहा, हमें अमेरिका की तीरंदाजी टीम से दो गद्दे उधार लेने पड़े। गॉफ ने यह भी बताया कि एक-दूसरे की सहूलियत के लिए हम सभी अपने कमरे को साफ रखते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका की पुरुष बास्केटबॉल टीम पहले ही होटल में रह रही है।

सीन नदी का पानी खराब, लगातार दूसरे दिन अभ्यास रद्द

सीन नदी के पानी का स्तर खराब होने से ओलंपिक ट्रायथलन की तैराकी स्पर्धा के लिए तैयारी लगातार दूसरे दिन रद्द कर दी गई। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को स्पर्धा शुरू होने पर ट्रायथलीट इस नदी में तैराकी कर सकेंगे। विश्व ट्रायथलन, उसकी मेडिकल टीम और शहर प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अगले 36 घंटों में धूप खिलने और तापमान बढ़न से पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी। विश्व ट्रायथलन ने पानी की गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक के बाद तैराकी का अभ्यास रद्द करने का फैसला किया।

अधिकारियों ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दिन आई बारिश के कारण पानी की गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ा है। सीन नदी का जल प्रदूषित होने के कारण पिछले सौ साल से यहां तैराकी पर प्रतिबंध है। ओलंपिक से पहले पानी को साफ करने के लिए आयोजकों ने 1.4 अरब यूरो खर्च किए हैं।

Updated on:
30 Jul 2024 01:09 pm
Published on:
30 Jul 2024 10:05 am
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट