
Paris Olympics Day 4 India Schedule: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन आज मंगलवार 30 जुलाई को भारत के कई महत्वपूर्ण इंवेंट खेले जाने हैं। अभी तक भारत के लिए एकमात्र पदक शूटिंग में मनु भाकर ने जीता है। भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर आज मनु भाकर पर ही टिकी होंगी, जो सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी से भिड़ेंगी। वहीं हॉकी टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। जानें आज का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट आज स्पोर्ट्स18 के विभिन्न चैनल्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं।
Updated on:
30 Jul 2024 08:36 am
Published on:
30 Jul 2024 08:36 am
