
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस इवेंट में चीन ने 145 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है, तो कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, अनंत जीत सिंह और परिनाज़ धालीवाल की भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
अनंत-परिनाज़ ने आइची-नागोया गेम्स में शूटिंग के मिक्स्ड स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एशियन गेम्स 2026 में भारत खाते में एक और मेडल जोड़ा है। भारतीय जोड़ी 44 हिट्स के साथ फाइनल में तीसरे स्थान पर रही। जबकि चीन ने 52 हिट्रस और कोरिया गणराज्य ने 51 हिट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता।
मेडल राउंड में छह सीरीज के बाद भारत कोरिया के साथ 44 हिट्स की पर बराबर था। दोनों टीमों के बराबर होने पर क्वालिफिकेशन रैंकिंग की बात आई। कोरिया ने हायर क्वालिफाइंग पोजीशन में फाइनल में एंट्री की थी और इसलिए गोल्ड-मेडल मुकाबले में अपनी जगह बनाए रखी। जबकि भारत बाहर हो गया और ब्रॉन्ज हासिल किया। फाइनल में भारत का स्कोर छह सीरीज में 7, 14, 21, 29, 36 और 44 था। वहीं, सातवीं सीरीज के बाद चीन 52 पर रहा, जबकि कोरिया 51 पर रहा। भारत ने 44 पर छह सीरीज पूरी की थीं, जबकि कतर पहले ही बाहर हो गया था।
बता दें कि अनंत और परिनाज़ ने 150 टारगेट में से 138 पॉइंट के साथ क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने के बाद मेडल राउंड में एंट्री की थी। कतर 145 के साथ क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में टॉप पर था, उसके बाद दक्षिण कोरिया 143 और चीन 140 पर था। भारतीय जोड़ी ने टॉप चार में जगह बनाने के लिए 44, 47 और 47 की सीरीज शूट की थी।
ब्रॉन्ज का मतलब यह भी है कि दोनों शूटर एशियन गेम्स से दो-दो मेडल लेकर जा रहे हैं। अनंत ने इससे पहले मैराज अहमद खान और भावतेग सिंह गिल के साथ पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। वहीं, परिनाज़ भारतीय महिला स्कीट टीम का हिस्सा थीं, उन्होंने बुधवार को राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान के साथ ब्रॉन्ज जीता था।