अन्य खेल

Asiad 2018: एक क्लिक में जानें भारत के लिए कैसा रहा 12वां दिन, कौन-कौन हैं आज के पदक विजेता

एशियाई खेलों का 12वां दिन संपन्न हो चुका है। जानें भारत के लिहाज से आज का दिन कैसा रहा? साथ ही जानें उन सभी भारतीय एथलीटों को जिन्होंने आज पदक जीता है।

2 min read
Asiad 2018: एक क्लिक में जानें भारत के लिए कैसा रहा 12वां दिन, कौन-कौन हैं आज के पदक विजेता

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों का आज 12वां दिन था। 12वें दिन की सभी स्पर्धाएं अब संपन्न हो चुकी है। भारत के लिहाज से आज का दिन कभी खुशी कभी गम वाला रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि एथलेटिक्स में भारत को आज कई पदक मिले। इस स्टोरी में जानें आज के सभी पदकविजेताओं को...

चार गुणा 400 मीटर पुरुष में भारत को रजत-
आज के दिन का आखिरी पदक रजत के रूप में भारत को मिला। यह पदक पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में मिली। भारत के कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले इसी स्पर्धा की महिला वर्ग में भारत को स्वर्ण मिला था।

हिमा एंड टीम को स्वर्ण-
भारत को यह स्वर्ण पदक चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में मिली। जहां भारत की नई उड़नपरी हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने स्वर्णिम दौड़ लगाई। इस जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला।

जानसन ने भी दिलाया सोना-
हिमा दास एंड टीम की स्वर्णिम सफलता से थोड़ी देर पहले भारत को एथलेटिक्स का छठां पदक जिनसन जॉनसन ने दिलाया था। भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता।

1500 मीटर में चित्रा का कांस्य-
800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था। वही 1500 मीटर की महिलाओं की दौड़ में भारत की महिला धाविका चित्रा उन्नीकृष्णनन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

सीमा पुनिया ने कांस्य पदक-
महिलाओं की Chakka फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें

Asian Games 2018: हिमा दास एंड टीम ने भारत को दिलाया 13वां स्वर्ण पदक
Published on:
30 Aug 2018 09:00 pm
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर