अन्य खेल

Asian Games 2018: हिमा दास एंड टीम ने भारत को दिलाया 13वां स्वर्ण पदक

पिछले दो दिनों से स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से चूक जाने वाली हिमा दास को आखिरकार स्वर्ण पदक मिल ही गया है। हिमा ने 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
2 min read
hima
Asian Games 2018: हिमा दास एंड टीम ने भारत को दिलाया 13वां स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स के 12वें दिन आज भारत को एथलेटिक्स से एक और स्वर्ण पदक मिल चुका है। भारत को यह स्वर्ण पदक चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में मिली। जहां भारत की नई उड़नपरी हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने स्वर्णिम दौड़ लगाई। इस स्वर्ण के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 13 हो गई है। वही हिमा का यह स्वर्ण एथलेटिक्स से भारत को मिला सातवां स्वर्ण पदक रहा। अबतक एथलेटिक्स से भारत को सात स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य सहित कुल 18 पदक मिल चुके है।

ऐसा रहा मुकाबला-
हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।

जानसन ने भी दिलाया सोना-
हिमा दास एंड टीम की स्वर्णिम सफलता से थोड़ी देर पहले भारत को एथलेटिक्स का छठां पदक जिनसन जॉनसन ने दिलाया था। भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

1500 मीटर में चित्रा का कांस्य-
800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था। वही 1500 मीटर की महिलाओं की दौड़ में भारत की महिला धाविका चित्रा उन्नीकृष्णनन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

Published on:
30 Aug 2018 07:25 pm
Also Read
View All
CM योगी की मदद से साइकिल का पंचर ठीक करने वाले की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, बदल दिया खेलों का इतिहास

CWG 2026 में आखिरी पड़ाव पर भारत का अभियान, साल 1934 के बाद मिली सबसे खराब रैंक, देखें मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट

CWG 2026: एक नहीं दो खेलों में तेजस्विन शंकर ने जीता मेडल, ऐसा करने वाले बने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास के पहले भारतीय

CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में रचा इतिहास, 48 किग्रा भार वर्ग में जीता गोल मेडल, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

CWG 2026: मुक्केबाज़ी के बाद जूडो में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, अस्मिता, हर्ष और यामिनी फाइनल में पहुंचे, तीन रजत पदक पक्के