अन्य खेल

Asian games 2018: 800 मीटर दौड़ में भारत को दोहरी कामयाबी, स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते

एशियाई गेम्स में आज भारत को 800 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता मिली। भारत के मंजीत सिंह ने स्वर्ण जबकि जिन्सन जॉनसन ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
2 min read
LKml;mn
Asian games 2018: 800 मीटर दौड़ में भारत को दोहरी कामयाबी, स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में आज भारत को एथलेटिक्स में दोहरी सफलता मिली। 800 मीटर की दौड़ में भारत के मंजीत सिंह ने स्वर्ण जबकि जिनसन जॉनसन ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। मंजीत को मिली स्वर्णिम सफलता के साथ ही भारत को नौवां स्वर्ण पदक मिल गया है। मंजीत ने 800 मीटर की दौड़ को एक मिनट 46.15 सेकेंड में पूरा किया। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भारत के जिनसन जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड पर पदक कब्जा जमाया।

56 साल बाद हुआ ऐसा-

इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ खास बात यह रही कि भारत के लिहाज से ऐसा 55 साल बाद हुआ, जब एक ही इवेंट में भारत के दो एथलीटों ने स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया हो। बताते चले कि इससे पहले साल 1962 में भारत के मिल्खा सिंह और मक्खन सिंह की जोड़ी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

कांस्य पदक पर कतर का कब्जा-

800 मीटर की दौड़ में भारत के दो एथलीटों के शीर्ष पर रहने के बाद तीसरे स्थान पर कतर के अब्दुला अबु बकर रहे। बकर ने यह दौड़ एक मिनट 46.38 सेकेंड में पूरी की। मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया।

दूती चंद भी स्वर्ण के करीब-

इस दोहरी कामयाबी के साथ-साथ भारत की महिला धाविका दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाते हुए एक और स्वर्ण पदक की उम्मीद जगा दी है। दुती ने सेमीफाइनल के हीट-1 में 23.00 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया।

हिमा ने किया निराश-

दूसरे स्थान पर बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग 23.01 सेकेंड का समय निकाल कर दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की कोंग लिंगवेई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उन्होंने 23.32 सेंकेड का समय निकाला। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत को एक बड़ा झटका लगा है। पदक की दावेदार मानी जा रहीं हिमा दास फॉल्स स्टार्ट के कारण इस रेस से बाहर हो गईं। वह हीट-2 में शामिल थीं।

Published on:
28 Aug 2018 06:48 pm
Also Read
View All
Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट

‘क्रिकेट में नौटंकी बंद करो’, भारतीय हॉकी टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर

IND vs PAK: रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया वर्ल्ड कप से बाहर किया, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया