अन्य खेल

Asian Games 2026: भारत कल फिर मेडल टेबल में लगाएगा लंबी छलांग, जानें कौन-कौन से इवेंट में आने वाले हैं गोल्ड

Asian Games 2026 Medal Table: एशियन गेम्‍स 2026 में 25 सितंबर को भारत ने एक गोल्‍ड के साथ कई मेडल जीते हैं और वह मेडल टेबल में फिलहाल 12वें पायदान पर है। शनिवार को वह एक बार फिर टेबल में लंबी छलांग लगा सकता है। आइये कल भारत कौन-कौन से इवेंट में गोल्‍ड जीत सकता है।
less than 1 minute read
• •
Sep 25, 2026
Asian Games 2026 Medal Table, Suruchi and Kamaljeet,
गोल्‍ड मेडल के साथ कमलजीत और सुरुचि। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/India_AllSports)

Asian Games 2026 Medal Table India: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार 25 सितंबर को भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में आया। कमलजीत-सुरुचि ने यह मेडल जीतकर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चोड़ा कर दिया। दिन के अंत में पोल ​​वॉल्ट इवेंट में बारानिका एलंगोवन ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह पोल ​​वॉल्ट में मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गईं। इस तरह एशियन गेम्‍स में दिन का अंत दो गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और 12 ब्रॉन्‍ज के साथ हुआ। अब भारत के पदकों की संख्‍या 23 हो गई है। खास बात ये है कि शनिवार को भारत एक बार फिर मेडल टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में वापसी कर सकता है। आइये आपको भी बताते हैं कि ये आखिर कैसे संभव होगा?

कबड्डी में दो बड़े मेडल इवेंट

26 सितंबर को कबड्डी इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। जहां भारतीय महिला टीम और भारतीय पुरुष टीम के पास देश की झोली में दो स्‍वर्ण पदक डालने के सुनहरे मौके हैं। भारतीय महिला टीम जहां अपन फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 9:30 बजे ईरान के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं, भारतीय पुरुष टीम दोपहर 2:30 बजे से गोल्‍ड मेडल के लिए फाइनल खेलेगी। हालांकि, अभी विपक्षी टीम कौन-सी होगी ये कन्फर्म होना बाकी है।

फिलहाल 12वें पायदान पर भारतीय टीम

भारतीय टीम फिलहाल मेडल टैली में 12वें पायदान पर है। अगर, वह शनिवार को दो गोल्‍ड के साथ अन्‍य किसी इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीतने में सफल हो जाती है, तो वह आसानी से टॉप-10 में जगह बना लेगी।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल पदक
1चीन973624157
2जापान274244113
3दक्षिण कोरिया13173464
4कजाकिस्तान881329
5उज्बेकिस्तान615930
6ईरान611724
7थाईलैंड66820
8हांगकांग, चीन4111126
9उत्तर कोरिया44311
10बहरीन4217
11मलेशिया41510
12भारत291223
13चीनी ताइपे251623
14फिलीपींस2259
15कतर2215
Updated on:
25 Sept 2026 07:36 pm
Published on:
25 Sept 2026 07:36 pm