
Baranica Elangovan in Asian Games 2026: बारानिका एलंगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के पोल वॉल्ट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ी ने इसके साथ ही भारत की एथलेटिक्स लिस्ट में एक और मेडल जोड़ दिया है। 29 साल की बारानिका के लिए ये सीजन बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत में उन्होंने दो बार नेशनल रिकॉर्ड में सुधार किया है। इससे पहले जून में सिंधुश्री जी ने इसे 4.25 मीटर तक बढ़ाया था। वहीं, बारानिका का सीजन बेस्ट 4.23 मीटर है।
भारतीय एथलीट ने अपने इवेंट में 4.15मीटर की जंप लगाई, जिससे कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ बराबरी का ब्रॉन्ज़ मेडल मिला। 4.25 मीटर के निशान पर तीन नाकाम कोशिशों के बावजूद भारतीय खिलाड़ी कॉन्टिनेंटल स्टेज पर पोडियम पर जगह बनाने में कामयाब रहीं। बता दें कि इससे पहले एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट इवेंट में अभी तक कोई भारतीय मेडल नहीं जीत सका था।
बता दें कि बारानिका एलंगोवन तमिलनाडु की एक भारतीय पोल वॉल्टर हैं। उनका जन्म 3 फरवरी 1997 को हुआ था। 29 साल की बारानिका भारत की सबसे बड़ी महिला पोल वॉल्टर में से एक बन गई हैं और 2026 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और बार-बार नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा है।
उन्हें सबसे बड़ी सफलता मार्च 2026 में मिली, जब उन्होंने भुवनेश्वर में पहली नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4.22मीटर की जंप लगाई। इस परफॉर्मेंस ने रोजी मीना पॉलराज का 2022 में बेंगलुरु में बनाया गया 4.21 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। बरानिका पहले 4.20 मीटर की दूरी पार करने की कोशिश कर रही थीं, जिससे यह रिकॉर्ड उनके करियर में एक बड़ा मील का पत्थर बन गया।
इसके बाद 3 मई को भुवनेश्वर में पहले इंडियन इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स और पोल वॉल्ट कॉम्पिटिशन में बरानिका ने अपनी तीसरी कोशिश में 4.23 मीटर की दूरी तय की, जिससे उनका अपना नेशनल रिकॉर्ड एक और सेंटीमीटर बेहतर हो गया। उन्होंने नितिका अनूप अकारे और ब्लेसी कुंजुमोन से आगे रहकर गोल्ड जीता, जिन्होंने दोनों ने 3.90 मीटर की दूरी तय की।