अन्य खेल

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के तीसरे दौर में पहुंचीं दीपिका कुमारी

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर दीपिका, तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश तीसरे दौर में पहुंचे दीपिका ने आस्ट्रेलिया की डियोने ब्रिजर को 7-1 से हराया

2 min read
Deepika kumari
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप तीसरे दौर में पहुंचीं दीपिका

नई दिल्ली। नीदरलैंड के डेन बोश में जारी विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप से इस खेल के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। विश्व की शीर्ष स्तर की भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी इस प्रतियोगिता के महिला रिकर्व स्पर्धा में तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। साथ ही तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव भी तीसरे में पहुंच गए हैं।

दीपिका ने आस्ट्रेलिया की डियोने ब्रिजर को 7-1 से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका ने एक फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया की डियोने ब्रिजर को 7-1 से पराजित कर दिया। चैंपियनशिप के तीसरे दौर में दीपिका का मुकाबला मेक्सिको की एलेजांद्रा वेलेंसिया से होगा।

फिटा आर्चरी विश्व में तीन रजत पदक अपने कर चुकीं दीपिका ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की शुरूआत धमाकेदार तरीके से की थी, दीपिका ने प्रतियोगिता के पहले दौर में कजाकिस्तान की इगिबायेवा गौखर को 6-0 से हराया था। वहीं एक और महिला खिलाड़ी एल बोम्बल्या देवी के ये टूर्नामेंट कोई खास नहीं रहा, बोम्बल्या को दूसरे दौर में फ्रांस की ऑड्रे एडिसीओम ने 6-2 से हरा दिया।

तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव भी तीसरे दौर में पहुंचे

दीपिका के अलावा इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व कर रहे दो पुरुष खिलाड़ी भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव से भारत को पदक जीतने की उम्मीद है। दीपिका की तरह ही राय और जाधव ने अपने विरोधियों को एकतरफा तरीके से हराया। राय ने दूसरे दौर में जर्मनी के सेडरिक रिगर को 6-2 से हराया, वहीं जाधव ने तुर्की के फेथ बोजलार को 7-1 से मात दी।

राय के सामने जापान के कुरावा टोमोआकी की कड़ी चुनौती

तीसरे दौर में राय के सामने जापान के कुरावा टोमोआकी की कड़ी चुनौती होगी, वहीं जाधव का मुकाबला अमरीका के ब्रैडी एलिसन से होगा। एक और पुरुष खिलाड़ी अनातू दास दूसरे दौर में कजकिस्तान के डेनिस गैनकिन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

Updated on:
12 Jun 2019 05:34 pm
Published on:
12 Jun 2019 04:54 pm
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर