एआईबीए यूथ फीमेल बॉक्सिंग चैंपियन ज्योति रोहतक में खेले जा रहे महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैपिंयनशिप के अगले दौर में पहुंच गई हैं।
नई दिल्ली।राजीव गांधी स्टेडियम परिसर में स्थित राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में जारी दूसरी इलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 2014 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सरजुबाला देवी ने दिल्ली की सिमरन को फ्लाइवेट कटेगरी में हराया जबकि हाल ही में विश्व युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति आगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं, जहां उनका सामना आरएसपीबी की शिक्षा से होगा। जैसी कि उम्मीद थी, मणिपुर की सरजुबाला ने मुकाबला शुरू होने के साथ सिमरन की एक न चलने दी। सिमरन ने हालांकि टक्कर देने की पूरी कोशिश की और मुकाबले को तीसरे राउंड तक लेकर गईं लेकिन सरजुबाला के तेजतर्रार पंचों को आगे वह टिक नहीं सकीं।
एआईबीए यूथ फीमेल बॉक्सिंग की चैंपियन हैं ज्योति
बैंटमवेट कटेगरी में ज्योति ने नवम्बर 2017 में गुवाहाटी में स्वर्ण पदक जीता था और अब उन्होंने यहां भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बबीता सोलंकी को एकतराफा मुकाबले में हराया। ज्योति ने यह मैच 5-0 से जीता। बैंटमवेट कटेगरी में डिफेंडिंग चैम्पियन आरएसपीबी की शिक्षा ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कर्नाटक की गजल मैथ्यू को 5-0 से हराया और ज्योति के साथ अपनी भिड़ंत तय की। दिन के अन्य मुकाबलों में ऑल इंडिया पुलिस की फैंसी देवी (48 किग्रा) ने रिम्पी दाबोल्कर को हराया जबकि एआईपी की ही वनलाल दुलाती ने सिक्किम की नीरा कुमारी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे दिन का परिणाम:
लाइट फ्लाइवेट (45-48 किग्रा) : उत्तराखंड की अर्चना थापा ने गुजरात की आयेशा को हराया (आरएससी-1)। तमिलनाडु की कालाएवानी एस. ने झारखंड की निकिता लोहार को 5-0 से हराया। के. बीना देवी ने इवा वेनी को 5-0 से हराया। एआईपी की फैंसी देवी ने गोवा की रिम्पी को 5-0 से हराया।
फ्लाइवेट (48-51 किग्रा) : मप्र की दीपा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की तनुजा को 5-0 से हराया।। झारखंड की नीलम कुमारी ने पश्चिम बंगाल की पिंकी मोंडाल को 5-0 से हराया। राजस्थान की सरोज ने उत्तराखंद की पूनम बिष्ट को 5-0 से हराया। मणिपुर की सरजू बाला ने दिल्ली की सिमरन को 5-0 से हराया। एआईपी की वनलाल ने सिक्किम की नीरा को हराया (आरएससी-1)। गुजरात की मीनू निशाद ने महाराष्ट्र की हर्षल सुल्टार को वॉकओवर में हराया। आरएसपीबी की मीनाक्षी ने बिहार की काजल कुमारी को हराया।
बैंटमवेट (51-54 किग्रा) : आरएसपीबी की शिक्षा ने कर्नाटक की गजल को 5-0 से हराया। राजस्थान की ज्योति ने दिल्ली की बबीता को 5-0 से हराया। अरुणाचल की सोइबान राबीका देवी ने हिमाचल की जमुना को 3-2 से हराया। पंजाब की शाविंदर कौर ने गुजरात की शमा को हराया।
फेडरवेट (54-57 किग्रा) : एआईपी की संध्या रानी ने गुजरात की गुलाप्सा शेख को हराया। केरल की श्रुति राजन ने दिल्ली की नेहा को वॉकओवर में हराया। सिक्किम की रोशनी ने बिहार की सीमा को 5-0 से हराया। मप्र की सरिता ने असम की अंजिमा को हराया