अन्य खेल

CWG 2018: डोपिंग में पास हुए भारतीय खिलाड़ी, फिर भी लग सकता है प्रतिबन्ध

भारतीय दल को राष्टमंडल खेलो में मिली अच्छी खबर लेकिन अभी भी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 10:58 AM IST
CWG 2018

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल अब चैन की सांस ले रहा होगा क्योंकि उसके मुक्केबाजी टीम के खिलाड़ियों को डोपिंग टेस्ट में हरी झंडी मिल गई है। लेकिन नो-नीडल पॉलिसी के उल्लंघन के कारण उसकी मुसीबतें अभी कम नहीं होने वाली हैं।

डोपिंग टेस्ट में भारतीय दल को हरी झंडी
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ(CGF) ने अभी तक किसी भी देश का नाम इस पुरे प्रकरण में नहीं लिया है लेकिन यह स्पष्ट है कि सुई और सिरिंज भारतीय दल के कमरों के बहार से ही मिली थी । CGF ने इस बात की भी जानकारी दी कि सम्बंधित राष्ट्रमंडल खेल संघ को मामले पर तलब किया जा चूका है और इसमें कोई भी डोपिंग का अपराध शामिल नहीं है।

खेल गांव में सिरिंज का इस्तेमाल वर्जित है
CGF की नो-नीडल पॉलिसी के अनुसार कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल गांव के अंदर किसी भी तरह की नीडल नहीं रख सकता है। अगर किसी खिलाड़ी को मेडिकल सहायता की जरुरत है तो उसको पहले CGF की मंजूरी लेनी होगी और इंजेक्शन डॉक्टर की सहायता से ही लेना होगा। CGF ने यह भी बताया कि नीडल के इस्तेमाल के लिए पहले से मंजूरी लेनी चाहिए ऐसा नहीं होने पर प्रतिबन्ध लगाए जा सकते हैं।

नीडल का इस्तेमाल मल्टी-विटामिन इंजेक्शन लेने के लिए हुआ
खेलों का उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल से होना है और 5 अप्रैल से खेल शुरू होंगे।भारतीय दल ने अपनी किसी भी तरह की गलती को नाकारा है और बताया है कि उनको CGF ने तलब किया है। एक भारतीय अधिकारी ने जानकारी दी कि कोई भी डोपिंग उलंघन नहीं हुआ है क्योंकि सिरिंज का इस्तेमाल मल्टी-विटामिन का इंजेक्शन लेने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

अभी भी हो सकती है सजा
भारतीय मुक्केबाजों का परीक्षण हो गया है और उनको हरी झंडी भी मिल गयी है। अब भारतीय दल को CGF के फैसले का इंतजार है। सीजीएफ सीईओ ने बताया कि उनको सम्बंधित राष्ट्रमंडल खेल संघ के स्पष्टीकरण का इंतजार, उसी के आधार पर सजा तय की जा सकेगी।

Published on: