जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहिर चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग व वार्ड में दौड़े करंट से हडक़ंप मच गया। हालत यह रही कि प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं को खुद की व नवजात की जान बचाने के लिए बाहर भागना पड़ा। हद तो तब हो गई, जब हादसे की जानकारी के बाद जिम्मेदारों ने प्रसूता वार्ड में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारणों की जांच की बजाय इसे सामान्य घटना बताते हुए मामले से पल्ला झाडऩे का प्रयास किया, जिससे प्रसूताओं के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिम्मेदारों के सामने रोष जताया। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का भी घेराव किया। घटन के बाद प्रसूता कक्ष के भीतर व बाहर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हादसे के कारणों की जांच करवाने व रात्रिकालीन स्टॉफ को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही।