शिकायत के अनुसार, मामले का खुलासा 6 जुलाई को उस समय हुआ जब एक व्यक्ति खुद को मृत खाताधारक का कानूनी वारिस बताते हुए बैंक पहुंचा और खाते से जुड़ी जानकारी मांगने लगा। हालांकि, वह जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सका, इसलिए बैंक अधिकारियों ने उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने मृत ग्राहक के खाते की जांच की तो उन्हें कुछ संदिग्ध लेनदेन और अनधिकृत गतिविधियां नजर आईं। शुरुआती जांच में आरोप है कि महिला कर्मचारी ने कुछ निष्क्रिय खातों को बिना अनुमति संचालित किया और उन्हें बंद कराकर उनमें मौजूद रकम को अपने माता-पिता और अन्य सहयोगियों से जुड़े खातों में ट्रांसफर कर दिया।