अन्य खेल

Asian Games 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार आगाज, बांग्लादेश को 42-21 से हराया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने सिटीजन जिमनैजियम में बांग्लादेश को 42-21 से हराकर जबरदस्‍त जीत दर्ज की है।
2 min read
Sep 21, 2026
India vs Bangladesh Kabaddi at Asian Games 2026
एशियन गेम्‍स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/SportsArena1234)

India vs Bangladesh Kabaddi at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने अभियान की शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के मैच में बांग्लादेश को 42-21 के बड़े अंतर से शिकस्‍त दी है। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। बांग्लादेशी की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे वापसी केरने का कोई मौका नहीं मिला।

मैच का स्‍कोर हाफ टाइम तक भारत के पक्ष में 21-10 था। दूसरे हाफ में भी भारतीय प्‍लेयर्स ने शानदार रेडिंग और मजबूत डिफेंस के साथ लगातार अंक बटोरे और 21 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम का सामना बुधवार को ग्रुप ए के महत्‍वपूर्ण मुकाबले में ईरान से होगा। इसके बाद उसका गुरुवार को उसका सामना जापान से होगा।

सोमवार को भारतीय एथलीट्स के नतीजे

सॉफ्ट टेनिस- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप बी मैच में आध्या तिवारी और जय मीना ने कंबोडिया के चनरोसेका खुन और विवा चाओ को 5-0 से शिकस्‍त दी।

तैराकी: पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में श्रीहरि नटराज ने अपनी जगह पक्की की।

तैराकी: पुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल में आकाश मणि और गीतेश शाह फाइनल में जगह बनाने से चूके।

तैराकी: 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में धनुष सुरेश भी फाइनल में जगह नहीं बना सके।

वुशु: महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में न्येमन वांगसु 15वें पायदान पर रहीं।

शूटिंग: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता।

टेबल टेनिस: भारतीय महिलाओं की टीम ने ग्रुप एफ मैच में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी।

एमएमए: भारत की सुचिका तारियाल को सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टेओ ने हराया, ब्रॉन्ज मेडल मिला।

शूटिंग: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु ढिल्लो ने सिल्वर तो रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज जीता।

कबड्डी: भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए मैच में जापान को 49-24 से मात दी।

सॉफ्ट टेनिस: मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 में आध्या तिवारी और जय मीना ने जीत दर्ज की।

हॉकी: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप बी में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया।

बैडमिंटन: पुरुष टीम बैडमिंटन राउंड ऑफ 16 में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से मात दी।

वुशु: महिलाओं के 60 किग्रा इवेंट में भारत की रोशिबिना देवी मेडल से एक जीत दूर।

वुशु: आर्यन पुरुषों के 56 किग्रा इवेंट में मेडल से एक जीत दूर।

टेबल टेनिस: भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप एफ के मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया

Updated on:
21 Sept 2026 07:29 pm
Published on:
21 Sept 2026 06:22 pm