अन्य खेल

Asian Para Games: पैरा टेबल टेनिस में भारत को पदक, भाविना पटेल ने जीता ब्रांज मेडल

Bhavina Patel ने 2026 पैरा एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीता। भारत के संख्या 12 हुई, जबकि पैरा बैडमिंटन और तीरंदाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
Bhavina Patel in Asian Para Games
भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल (Photo: X/@mansukhmandviya)

Bhavina Patel bags bronze: भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने मंगलवार को 2026 पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। महिला एकल क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में उन्हें चीन की झांग बियान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

2020 पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना पटेल को सेमीफाइनल में झांग बियान ने 11-7, 11-5, 11-7 से हराया। इस ब्रांज मेडल के साथ पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए थे।

पैरा बैडमिंटन में प्रमोद-मानसी ने पदक पक्का किया

पैरा बैडमिंटन में भारत की मिश्रित एसएल3-एसयू5 जोड़ी प्रमोद भगत और मानसी रामदास ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही प्रमोद भगत और मानसी रामदास ने पदक पक्का कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की श्रीनावाकुल चनिदा और टीमारोम सिरिपोंग की जोड़ी को हराया। भारतीय जोड़ी ने 25 मिनट में सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मुकाबला अपने नाम किया।

भारतीय पैरा तीरंदाजों ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

भारतीय पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह, भावना, शीतल देवी, पायल नाग, तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने 2026 एशियन पैरा गेम्स में अपनी-अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हरविंदर सिंह ने पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में, जबकि भावना ने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में अगले दौर में प्रवेश किया।

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के चारों खिलाड़ियों शीतल देवी, पायल नाग, तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इससे नॉकआउट दौर में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

हालांकि, रिकर्व स्पर्धा में भारत को दो झटके भी लगे। पूजा को राउंड ऑफ 16 में मलेशिया की ची हुई लोह ने 6-2 से हराया, जबकि विजय सुंडी चीनी ताइपे के खिलाड़ी के खिलाफ शूट-ऑफ में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

वहीं, पुरुषों की लंबी कूद टी37/टी38 स्पर्धा में भारतीय पैरा एथलीट राकेशभाई भट्ट का अभियान बिना किसी वैध प्रयास के समाप्त हो गया। वह अपने पहले दो प्रयासों में वैध छलांग लगाने में विफल रहे और उन्होंने शेष चार प्रयासों में हिस्सा नहीं लिया। इस तरह उनका परिणाम नो मार्क रहा।

.

Updated on:
20 Oct 2026 07:45 am
Published on:
20 Oct 2026 07:34 am