आईची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में भारत की मेंस और वूमेंस हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारतीय मेंस टीम ने जहां मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बचाया था और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। यह पहली बार है, जब भारतीय मेंस टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह भारतीय मेंस हॉकी टीम को लगातार दो गोल्ड मेडल दिलाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।