अन्य खेल

Asian Games 2026 में कल 13 मेडल इवेंट समेत भारत के 58 इवेंट, भारत की झोली में आ सकते हैं कई मेडल

India's Asian Games 2026 Schedule tomorrow: भारतीय एथलीटों ने 29 सितंबर को एशियन गेम्‍स में शानदार प्रदर्शन करते गोल्‍ड मेडल की संख्‍या 6 कर दी है। अब भारत के पास कुल 52 मेडल हो गए हैं। बुधवार को भारत के 13 मेडल इवेंट के साथ कुल 58 इवेंट होने होने हैं, जिनमें कई मेडल आ सकते हैं। आइये आपको 30 सितंबर का पूरा शेड्यूल बताते हैं।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
India's Asian Games 2026 September 30 schedule,
विमेंस 4X400 मीटर रिले में गोल्‍ड मेडल जीतने का जश्‍न मनाती भारतीय एथलीट। (फोटो सोर्स: IANS)

India's Asian Games 2026 September 30 schedule: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत ने मंगलवार को दो गोल्‍ड मेडल समेत कुल सात पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में 12वें पायदान से सीधें टॉप-10 में पहुंच गया है। अब भारत के पास 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज समेत कुल 52 मेडल हैं। बुधवार 30 सितंबर इनकी संख्‍या में अच्‍छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। भारत कल 13 मेडल इवेंट के साथ कुल 58 इवेंट में हिस्‍सा लेगा। भारतीय एथलीट कल कौन-कौन से इवेंट में हिस्‍सा लेंगे? आप यहां भारतीय समयानुसार उनका पूरा शेड्यू देख सकते हैं।

भारत का 30 सितंबर 2026 का एशियन गेम्स शेड्यूल

समय (IST)खेलइवेंट/राउंडभारतीय खिलाड़ीस्थिति/नोट
3:55 AMगोल्फपुरुष व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1वीर अहलावतभारतीय टी-टाइम
4:06 AMगोल्फपुरुष व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1सप्तक तलवारभारतीय टी-टाइम
4:17 AMगोल्फपुरुष व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1युवराज संधूभारतीय टी-टाइम
5:30 AMई-स्पोर्ट्सलीग ऑफ लीजेंड्स, ग्रुप B मैच-1भारत बनाम हॉन्गकॉन्गनिर्धारित
5:30 AMसेपकटकरॉमहिला क्वाड्रेंट, ग्रुप Aभारत बनाम वियतनामनिर्धारित
5:55 AMतीरंदाजीमहिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनलचिकिता तनीपार्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम दक्षिण कोरियामेडल इवेंट
6:10 AMशूटिंगपुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन, स्टेज-1अनिशक्वालिफिकेशन
6:25 AMतीरंदाजीमहिला कंपाउंड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
6:30 AMसाइक्लिंग-ट्रैकपुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशनरोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्कातोहचोओंगोक्वालिफिकेशन
6:30 AMशूटिंगट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशनकिनान चेनाई/नीरूक्वालिफिकेशन
6:30 AMस्क्वैशमहिला टीम क्वार्टरफाइनलभारत बनाम सिंगापुरनिर्धारित
6:30 AMसेपकटकरॉपुरुष क्वाड्रेंट, ग्रुप Aभारत बनाम लाओसनिर्धारित
6:50 AMतीरंदाजीमहिला कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
7:00 AMकैनो स्लालमपुरुष कयाक सिंगल सेमीफाइनलप्रद्युम्ना सिंह राठौड़, हितेश केवटसेमीफाइनल
7:00 AMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन, फर्स्ट राउंड हीट-2सरिता कुमारीफर्स्ट राउंड
7:05 AMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन, फर्स्ट राउंड हीट-3कीर्ति रंगास्वामी चिक्काफर्स्ट राउंड
7:10 AMसाइक्लिंग-ट्रैकपुरुष स्प्रिंट, राउंड ऑफ-16रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहमक्वालिफिकेशन पर निर्भर
7:23 AMकुश्तीमहिला 68 किग्रा, राउंड ऑफ-16निशा बनाम पाक सोल गुम (नॉर्थ कोरिया)आगे के राउंड प्रदर्शन पर निर्भर
7:30 AMसेलिंगगर्ल्स डिंगी, ओपनिंग सीरीज रेस-1माही वर्मारीशेड्यूल
7:30 AMसेलिंगपुरुष स्किफ, ओपनिंग सीरीज रेस-3प्रिंस कुरिसिंकल नोबल/मनु फ्रांसिसरीशेड्यूल
7:30 AMसेलिंगपुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज, रेस-3विष्णु सरवननरीशेड्यूल
7:34 AMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन रेपेचेजसरिता कुमारीजरूरत पड़ने पर
7:34 AMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन रेपेचेजकीर्ति रंगास्वामी चिक्काजरूरत पड़ने पर
7:35 AMसेलिंगमहिला विंडसर्फिंग, ओपनिंग सीरीज रेस-1काट्या इडा कोएल्होरीशेड्यूल
7:35 AMसेलिंगमहिला स्किफ, ओपनिंग सीरीज रेस-3हर्षिता तोमर/शीतल वर्मारीशेड्यूल
7:47 AMकुश्तीपुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा क्वार्टरफाइनलसुनील कुमारप्रतिद्वंद्वी तय नहीं
7:55 AMतीरंदाजीकंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनलचिकिता तनीपार्थी/साहिल राजेश जाधव बनाम थाईलैंडमेडल इवेंट
8:00 AMकैनो स्लालममहिला कैनो सिंगल सेमीफाइनलरिना सेन, पल्लवी जगतापसेमीफाइनल
8:00 AMई-स्पोर्ट्सलीग ऑफ लीजेंड्स, ग्रुप B मैच-3भारत बनाम दक्षिण कोरियानिर्धारित
8:39 AMगोल्फमहिला व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1प्रणवी शरत उर्सभारतीय टी-टाइम
8:50 AMगोल्फमहिला व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1दीक्षा डागरभारतीय टी-टाइम
8:50 AMतीरंदाजीकंपाउंड मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
9:01 AMगोल्फमहिला व्यक्तिगत व टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड-1अदिति अशोकभारतीय टी-टाइम
9:15 AMतीरंदाजीकंपाउंड मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
9:30 AM सेबॉक्सिंगमहिला 60 किग्रा सेमीफाइनलप्रिया बनाम यांग चेंग्यू (चीन)मेडल इवेंट
9:30 AM सेबॉक्सिंगमहिला 75 किग्रा सेमीफाइनललवलीना बोरगोहेन बनाम नताल्या बोगदानोवा (कजाकिस्तान)मेडल इवेंट
9:30 AM सेबॉक्सिंगपुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनलकपिल पोखरिया बनाम तुराबेक खबीबुल्लायेव (उज्बेकिस्तान)मेडल इवेंट
10:00 AMकैनो स्लालमपुरुष कयाक सिंगल फाइनलभारतक्वालिफाई करने पर
10:30 AMई-स्पोर्ट्सलीग ऑफ लीजेंड्स, ग्रुप B मैच-5भारत बनाम चीनी ताइपेनिर्धारित
10:30 AMसेपकटकरॉमहिला क्वाड्रेंट, ग्रुप Aभारत बनाम फिलीपींसनिर्धारित
10:36 AMकैनो स्लालममहिला कैनो सिंगल फाइनलभारतक्वालिफाई करने पर
10:55 AMतीरंदाजीपुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनलकुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु बनाम दक्षिण कोरियामेडल इवेंट
11:00 AMशूटिंगट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनलकिनान चेनाई/नीरूक्वालिफाई करने पर
11:00 AMस्क्वैशपुरुष टीम क्वार्टरफाइनलभारत बनाम कुवैतनिर्धारित
11:25 AMतीरंदाजीपुरुष कंपाउंड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
11:30 AMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन सेमीफाइनलसरिता कुमारी/कीर्ति रंगास्वामी चिक्काआगे बढ़ने पर
11:40 AMसाइक्लिंग-ट्रैकपुरुष स्प्रिंट, राउंड ऑफ-8रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहमआगे बढ़ने पर
11:50 AMतीरंदाजीपुरुष कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल मैचभारतमेडल इवेंट
12:37 PMसाइक्लिंग-ट्रैकमहिला कीरिन मेडल फाइनलभारतीय क्वालिफायरमेडल इवेंट
2:51 PMकुश्तीपुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा मेडल बाउटसुनील कुमारआगे बढ़ने पर
3:09 PMकुश्तीपुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा मेडल बाउटसुनील कुमारआगे बढ़ने पर
3:30 PMहॉकीमहिला सेमीफाइनलभारत बनाम दक्षिण कोरियाविजेता गोल्ड मेडल मैच में जाएगा
3:48 PMकुश्तीमहिला 68 किग्रा मेडल बाउटनिशाआगे बढ़ने पर
4:08 PMकुश्तीमहिला 68 किग्रा मेडल बाउटनिशाआगे बढ़ने पर
4:36 PMस्पोर्ट क्लाइम्बिंगमहिला स्पीड क्वार्टरफाइनल, हीट-1जोगा पुर्तीक्वार्टरफाइनल
4:49 PMस्पोर्ट क्लाइम्बिंगमहिला स्पीड सेमीफाइनलजोगा पुर्तीक्वालिफाई करने पर
4:51 PMस्पोर्ट क्लाइम्बिंगमहिला स्पीड सेमीफाइनलजोगा पुर्तीक्वालिफाई करने पर
4:58 PMस्पोर्ट क्लाइम्बिंगमहिला स्पीड मेडल फाइनलजोगा पुर्तीक्वालिफाई करने पर
Updated on:
29 Sept 2026 08:47 pm
Published on:
29 Sept 2026 08:47 pm